Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी: चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, अवध क्षेत्र के 15 जिलों में से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित

यूपी: चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा, अवध क्षेत्र के 15 जिलों में से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित

यूपी में चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का काम शुरू कर चुकी है। इसके लिए जिलावार कार्यकारिणी बनाई जा रही हैं।

प्रदेश में भाजपा के सांगठनिक ढांचे के दुरुस्त करने की कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पहले चरण में करीब छह साल बाद जिला कार्यकारिणी के गठन की कार्यवाही अब समाप्त होने वाली है। इसे लेकर कई दौर की बैठकों में अब तक प्रदेश भाजपा संगठन ने 6 में से पांच क्षेत्रीय सांगठनिक क्षेत्रों में आने वाले 82 जिलों की कार्यकारिणी के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को अवध क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों के कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो कर दी गई है। अब सिर्फ गोरखपुर क्षेत्र के जिलों की बैठक शेष रह गई है। जल्द ही इस क्षेत्र की भी बैठक होगी।

बता दें कि भाजपा के 98 सांगठनिक जिलों में से 94 जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। इन जिलों की कार्यकारिणी गठित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह पिछले तीन दिनों से लगातार बैठक कर रहे हैं। जिसमें 2019 के बाद जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन करने का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार को भी भाजपा मुख्यालय में अवध क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों के कार्यकारिणी के गठन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और नियुक्ति पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इसके बाद शाम को 15 में से 12 जिला कार्यकारिणी की सूची जारी भी कर दी गई है।

इससे पहले शनिवार को काशी और कानपुर क्षेत्र की समितियों के गठन पर विचार-विमर्श हुआ था। पार्टी ने जिला समितियां तय करने के लिए पहले हर जिले में पर्यवेक्षक तैनात किए थे। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जिला अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से संवाद करके रिपोर्ट तैयार की थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब जिला कार्यकारिणी की गठन किया जा रहा है l

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने जिलावार समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रभारियों व पर्यवेक्षकों से फीडबैक लिया। इस दौरान संगठन में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने, महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने व समर्पित, अनुशासित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष जोर दिया गया।

82 जिलों की कार्यकारिणी के गठन का काम पूरातीन दिन की बैठकों में 98 में से पांच क्षेत्र में माने वाले 82 जिलों के कार्यकारिणी के गठन का काम पूरा हो गया है। इनमें से 69 जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है, जबकि 13 जिलों की कार्यकारिणी घोषित करने की कार्यवाही भी एक-दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। क्षेत्रवार जिलों के लिहाज से देखें तो ब्रज क्षेत्र के 19 में से 13, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 में से 17, काशी क्षेत्र के 16 में से 12, पश्चिम क्षेत्र के 19 में से 15 और अवध क्षेत्र के 15 में से 12 जिलों की कार्यकारिणी घोषित भी कर दी गई है। शेष जिलों में भी एक-दो दिन के भीतर कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों की बैठक अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button