यूपी कैबिनेट बैठक के पूर्व कर्मचारियों की मांग

यूपी कैबिनेट बैठक के पूर्व कर्मचारियों की मांग
कैबिनेट बैठक में कर्मचारी हितों पर लगे मुहर, सभी लंबित मांगों को पूरा करें मुख्यमंत्री :- रूपेश
पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री जी पूर्व प्रधानमंत्री की भांति वर्तमान प्रधानमंत्री को भी लिखे पत्र :- मदन मुरारी शुक्ल
गोरखपुर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कोर कमेटी की बैठक विकास भवन परिसर में की गई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया।
कमेटी के सदस्य अशोक पांडे द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि आगामी कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से सभी मांगों को पूरा करने और साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जाए जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वह आगामी कैबिनेट के बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े सभी मांगों को पूरा करें तथा कोरोना काल में निलंबित किए गए भत्ते को बहाल किया जाए, सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाए, आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त कर सभी विभागों में नियमित भर्ती की जाए।कैशलेस चिकित्सा में ओपीडी को शामिल किया जाए, नई पेंशन स्कीम से रिटायर्ड कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी जिस प्रकार शिक्षामित्र और अनुदेशकों का दर्द समझे हैं इस प्रकार कर्मचारियों का भी दर्द समझ कर इन सभी जायज मांगों को कैबिनेट से पास कराएं अन्यथा कर्मचारी समाज पेट की रोटी के लिए आंदोलन की राह अपनाएगा।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि सदर सांसद रहते हुए मुख्यमंत्री ने 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुराने पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग किए थे अब चुकी वह स्वयं इस प्रदेश के मुखिया हैं और कर्मचारियों का दर्द समझते हैं तो वह वर्तमान में माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर यह मांग करें कि प्रधानमंत्री एनपीएस यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करें और यदि इसमें विलंब होता है तो मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में स्वयं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें जिससे उत्तर प्रदेश में वास्तविक राम राज्य की स्थापना हो सके।
इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ला गोविन्द जी अशोक पांडे पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनिल द्विवेदी अनूप कुमार राजेश मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव इजहार अली बंटी श्रीवास्तव निशिकांत चौधरी विनीता सिंह सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।



