यूपी: आजम खान से मिलने कल रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव, चार्टर प्लेन से बरेली में उतरेंगे; प्रशासन अलर्ट पर

यूपी: आजम खान से मिलने कल रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव, चार्टर प्लेन से बरेली में उतरेंगे; प्रशासन अलर्ट पर
अखिलेश यादव बुधवार को सपा नेता आजम खान से मिलने के लिए बुधवार को रामपुर जाएंगे। वह चार्टड विमान से लखनऊ से रवाना होंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलने रामपुर जाएंगे। वे चार्टर प्लेन से बरेली के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर वहां से कार से रामपुर जाएंगे। अखिलेश के कार्यक्रम के मद्देनजर जहां बरेली और रामपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है, वहीं दोनों जिलों का प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है।
हाल ही में जेल से छूटने के बाद आजम खां के कहीं और ठिकाना ढूंढने की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। माना जा रहा है कि अखिलेश के उनसे मिलने जाने के साथ ही इन चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। साथ ही अखिलेश यादव यह संदेश भी देना चाहते हैं कि सपा में आजम खां जैसे पार्टी संस्थापक सदस्यों का पूरा सम्मान है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात से आजम खां के गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे।
यहां बता दें कि आजम खां के जेल से रिहा होने के दिन सपा का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं गया था, इसको लेकर उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा था कि अगर मैं बड़ा नेता होता तो मुझसे मिलने बड़े नेता आते।
बरेली की घटना की लेंगे जानकारीसूत्रों के मुताबिक, अखिलेश बरेली में पिछले दिनों पुलिस लाठीचार्ज की घटना और उसके बाद उपजी स्थिति पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं से जानकारी लेंगे।

