यूपी अतुल सिन्हा बने लखनऊ के नए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, दो अन्य मंडलों के क्षेत्रीय क्रीड़ा अफसरों के तबादले

यूपी अतुल सिन्हा बने लखनऊ के नए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, दो अन्य मंडलों के क्षेत्रीय क्रीड़ा अफसरों के तबादले
लखनऊ के नए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा बनाए गए हैं। वहीं दो अन्य मंडलों के क्षेत्रीय क्रीड़ा अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। आगे पढ़ें और देखें किसे कहां की जिम्मेदारी मिली?
उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। अतुल सिन्हा अब लखनऊ मंडल के नए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) होंगे। वे अनिमेष सक्सेना की जगह लेंगे, जिनका महज पांच माह में तबादला कर दिया गया। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल चार मंडलों में तैनात क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया।
अतुल सिन्हा इससे पहले वह मेरठ मंडल में तैनात रहे। लखनऊ में तैनात रहे अनिमेष सक्सेना को अयोध्या मंडल भेजा गया है। बताते चले ही पांच माह पूर्व ही अनिमेष को लखनऊ मंडल का आरएसओ का चार्ज सौंपा गया था। उसी समय मेरठ मंडल की जिम्मेदारी अतुल सिन्हा को सौंपी गई थी। दोनों खिलाड़ियों को प्रमोशन की बाद नई जिम्मेदारी दी गई थी। शासन ने दो अन्य आरएसओ के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है।
इनमें आरएसओ चंचल मिश्रा को बरेली मंडल भेजा गया है। वहीं बरेली में तैनात रहे जितेंद्र यादव के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उन्हें मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र यादव लखनऊ के भी आरएसओ और स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रह चुके हैं। खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह के अनुसार प्रदेश भर में चार आरएसओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उम्मीद है कि नवीन तैनाती हासिल करने वाले चारों अधिकारी बेतहर परिणाम देंगे।
तीन क्रीड़ाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
खेल विभाग ने तीन क्रीड़ाधिकारियों (स्पोर्ट्स ऑफिसर) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें मेयो हाल इलाहाबाद में तैनात संदीप गुप्ता को महोबा, राहुल चोपड़ा को फिरोजाबाद से सहारनपुर और सरिता रानी को बागपत से महाराजगंज भेजा गया है।