Breaking Newsभारत

यूपी: अजय राय बोले- ये मजार केजीएमयू के पहले से है…ये सरकार सिर्फ तोड़फोड़ करने में लगी है; चढ़ाई चादर

यूपी: अजय राय बोले- ये मजार केजीएमयू के पहले से है…ये सरकार सिर्फ तोड़फोड़ करने में लगी है; चढ़ाई चादर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित मजार को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मजार केजीएमयू से पहले की है और सरकार विकास के बजाय तोड़फोड़ में लगी है। कांग्रेस ने ऐतिहासिक विरासत बचाने की बात कही।

लखनऊ में यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केजीएमयू परिसर स्थित मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, ये मजार केजीएमयू के पहले से है। सरकार विकास कर नहीं पा रही है, यही सब करने में लगी है। हर जगह सिर्फ तोड़फोड़ करना चाहती है। ऐसे में हम पीछे नहीं हटेंगे, अपने इतिहास को मिटने नहीं देंगे। पूरे लखनऊ में नवाबों ने बनाया है। हो सकता है कि उनकी ही कृपा ये यहां मेडिकल कॉलेज बना है, जमीन मिली हो। मजार के लिए नोटिस देना। भाजपा की सोच को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button