Breaking Newsभारत

मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा; इस तरह चलाते थे नेटवर्क

मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा; इस तरह चलाते थे नेटवर्क

मुद्रा लोन योजना में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों का घोटाला करने वाले बैंक शाखा प्रबंधक को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरोह ने 100 से ज्यादा लोगों के नाम पर फर्जी लोन पास कराए। जांच में बैंक कर्मियों और अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

एसटीएफ ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मुद्रा लोन योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ एएसपी विशाल विक्रम के मुताबिक, आरोपी नितिन चौधरी मूलरूप से आजमगढ़ का निवासी है। वर्तमान में दिल्ली में बैंक में तैनात था। उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मेट्रो कार्ड और नकदी बरामद हुई है।

100 से ज्यादा लोगों के नाम पर फर्जी लोन

जांच में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह चलाता है, जिसमें बैंक कर्मियों के साथ फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भी शामिल हैं। गिरोह ने करीब 100 लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से मुद्रा लोन पास कराकर करोड़ों रुपये हड़प लिए।

ऐसे करते थे धोखाधड़ी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों के आधार व पैन कार्ड पर लगी फोटो एडिट कर दूसरे व्यक्तियों की फोटो लगाई जाती थी और उनके नाम से फर्जी कंपनियां बनाकर लोन पास कराया जाता था। लोन की रकम गिरोह द्वारा बनाए गए फर्जी खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट ली जाती थी।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में एसटीएफ पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर एहसान को फरवरी 2026 में पकड़ा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button