Breaking Newsभारत

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भारत के जीत की कामना, शाम को पाकिस्तान से T-20 का मुकाबला

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भारत के जीत की कामना, शाम को पाकिस्तान से T-20 का मुकाबला

शहर के महादेव झारखंडी मंदिर बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु भारत की जीत के लिए कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ आज भारत पाकिस्तान का मैच है इसके लिए भारत की जीत के लिए कामना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की ओर से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक दर्शन पूजन हर हर महादेव के जयकारों के साथ सुबह से ही हो रहा है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भारत के जीत की कामना भी श्रद्धालु कर रहे हैं।

शहर के महादेव झारखंडी मंदिर बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु भारत की जीत के लिए कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ आज भारत पाकिस्तान का मैच है इसके लिए भारत की जीत के लिए कामना कर रहे हैं।

वहीं, श्रद्धालु आदित्य पांडेय ने बताया कि भारत की जीत के लिए भगवान भोलेनाथ से कामना कर रहे हैं।वहीं, संतोष तिवारी ने कहा कि आज भारत-पाकिस्तान का मैच है हमारी कामना है कि भारत मैच में विजई हो इसलिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है। श्रद्धालु अभिषेक पांडेय ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है, इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ हमारे पर कृपा करते हुए भारत-पाकिस्तान मैच में भी कृपा करें जिससे भारत की जीत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button