भारतराजनीति

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा मनिहारी मंडल प्रथम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।19/12/025को

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा मनिहारी मंडल प्रथम की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सक्रिय सहभागिता का आह्वान

गाजीपुर/शादियाबाद।भारतीय जनता पार्टी मनिहारी मंडल प्रथम की मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज मॉडर्न चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, शादियाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी आदरणीय पारस नाथ जी रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद जी ने किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं लालगंज के जिला प्रभारी आदरणीय डॉ. मुराहू राजभर जी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह जी, ओंकार सिंह जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता मानिकराज चौबे जी, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सिंह जी, मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता जी, मंडल मंत्री विवेक सिंह जी, जय प्रकाश मिश्रा जी, जगदीश सिंह जी, नागेंद्र सिंह जी, डॉ. प्रतिमा सिंह जी, प्रियंका कुमारी जी, मधुबाला गुप्ता जी, खरभू चौहान जी, राजकुमार सिंह जी, कर्मवीर सिंह सोनू जी, सुरेंद्र राजभर जी, राहुल सिंह जी, लालबहादुर राजभर, विवेक कन्नौजिया, धर्मेंद्र चौहान, शिव बदन चौहान, चंद्रिका पाल, चंद्रिका बिंद, सुधीर राम, सुधांशु सिंह, राकेश कुशवाहा जी, अजय गुप्ता जी, विजय राय जी, कमलेश गुप्ता जी सहित मंडल कमेटी के सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएल ओ-2, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारीपूर्वक एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button