
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।20/01/026को
भुड़कुड़ा की पावन धरती पर हॉकी का महाकुंभ, अखिल भारतीय इनामी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

पेनाल्टी स्ट्रोक में कुशीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 4–3 से व बीएचयू 3-0 से जीत दर्ज की
जखनिया, गाजीपुर।जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि भुड़कुड़ा स्थित बूला गुलाल भीखा साहेब अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार अंकित सिंह ने फीता काटकर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के प्रबंधक लालजी सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष आमीर अली ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन समिति एवं आयोजक संतोष यादव की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष निरंतर इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना अत्यंत गौरव की बात है, क्योंकि हॉकी भारतीय खेल परंपरा की अमूल्य धरोहर है और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।समाजसेवी अंकित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भुड़कुड़ा और भुड़कुंडा का खेलकूद मैदान क्षेत्र की पहचान बन चुका है। यहां से निकलकर अनेक युवाओं ने देश सेवा और खेल जगत में अपना परचम लहराया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है।प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में कुशीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम और भदोही के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पेनाल्टी स्ट्रोक में कुशीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने 4–3 से जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में बीएचयू वाराणसी और भुजंहुआ गाजीपुर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें बीएचयू वाराणसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–0 से जीत हासिल की। तीसरे राउंड का मुकाबला आजमगढ़ और भुड़कुड़ा की टीमों के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।इस दौरान सपा मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय कनौजिया अपने काफिले के साथ पहुंचे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश राजू यादव, विजय बहादुर सिंह, मुंज सिंह, हॉकी प्रतियोगिता के कोच सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र प्रजापति, कैलाश गुप्ता, बच्ची गुप्ता, पवन पाठक, भूतपूर्व सूबेदार रामउग्रह सिंह, रामकृत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।पूरा भुड़कुड़ा क्षेत्र खेल भावना, उत्साह और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत नजर आया, जिससे यह प्रतियोगिता क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि जनपद स्तर पर एक यादगार आयोजन बन गई।



