
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।06/01/026को
भुड़कुड़ा इंटर कॉलेज में 20 जनवरी से अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
गाज़ीपुर।खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण अंचल में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भुड़कुड़ा इंटर कॉलेज के मैदान में अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) से 23 जनवरी 2026 (गुरुवार) तक आयोजित होगी।प्रतियोगिता के अध्यक्ष ग्राम प्रधान भुड़कुड़ा मदनलाल होंगे, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्री मुरादार यादव एवं हवलदार यादव अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु टीम कोच धुरेन्द्र प्रजापति को बनाया गया है।आयोजन में मैनेजर शिवम सिंह (S.I.), वरिष्ठ खिलाड़ी हरिश्चन्द्र, संतोष, केदार गोंड, अलाउद्दीन व वीरबल, तथा डिज़ाइनर कैलाश गुप्ता की अहम भूमिका रहेगी। वहीं, उग्रसेन सिंह (पत्रकार) मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।प्रतियोगिता के आयोजक संतोष यादव हैं, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन क्षेत्र में खेल उत्साह का नया इतिहास रचने जा रहा है।आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान पवन कुमार, पुजारी गोंड, गीपाल (मास्टर साहब) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से नामचीन हॉकी टीमें भाग लेंगी, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।



