Breaking Newsभारतराजनीति

भारत लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए PDA जन पंचायत कार्यक्रम हुआ

भारत लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए PDA जन पंचायत कार्यक्रम हुआ

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा को याद करते हुए PDA जन पंचायत कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव करुणा कान्त मौर्य मौजूद रहे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारत लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला प्रदेश सचिव करुणा कान्त मौर्य व जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि जगदेव प्रसाद कुशवाहा बिहार के एक प्रमुख समाजवादी नेता’शोषित समाज दल’ के संस्थापक और महान विचारक थे जिन्हें ‘बिहार का लेनिन’ कहा जाता है। उन्होंने पिछड़ों दलितों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। उन्होंने 1968 में बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया।भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता हराने जा रही है भाजपा को हराना मतलब यूपी को बचाना। बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशनखोरी चरम पर है। यह सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। भाजपा सामाजिक अन्याय और नफरत फैलाने की प्रतीक बन गयी है। भाजपा की चालाकी से सावधान रहना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बहुत समझदारी से काम लेना है। भाजपा की साजिशों से सजग और सतर्क रहना होगा। भाजपा सरकार एसआईआर में बड़े पैमाने पर घपला कराना चाहती है। भाजपा एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है। भाजपा की नीयत खराब है। पीडीए मतदाताओं का वोट कटवाने के लिए नोटिसें भेजवा रही है।भाजपा लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए मदद करें। मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें। भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों को धोखा दे रही है। सभी के साथ छल कर रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव करुणा कान्त मौर्य जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम जिला महासचिव रामनाथ यादव महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य दुधनाथ मौर्य दुर्गेश यादव रामजतन यादव राघवेंद्र तिवारी राजू मुरारी लाल मौर्य महेंद्र तिवारी भृगुनाथ निषाद मैना भाई मकसुदन मौर्य सुरेंद्र मौर्य रामाज्ञा मौर्य रामराज मौर्य सुनील कुशवाहा सन्तोष मौर्य बालेन्द्र यादव दुर्गेश मास्टर बलगामी मौर्य अभिमन्यु मौर्य सन्तोष मौर्य अखिलेश मौर्य रामसजीवन मौर्य रामहित यादव सुरेंद्र यादव हरेंद्र यादव सन्नी कुमार कमलेश मौर्य सुनील मौर्य राम कृपाल यादव रमेश मौर्य अमित मौर्य रविन्द्र यादव अरविंद मौर्य शैलेश गौड़ दुर्गेश मौर्य मंटु पासवान निखिलेश रामसरन आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button