Breaking Newsभारतराजनीति

भारत रत्न आडवाणी का जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश, पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भारत रत्न आडवाणी का जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश, पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

देश के पूर्व गृह मंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक्स पर लिखे पोस्ट में पीएम मोदी ने आडवाणी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। आज यानी आठ नवंबर को 98 वर्ष के हुए आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने उन्हें दूदर्शी, विद्वान और स्टेट्समैन बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी का जीवन देश के विकास को मजबूत करने को समर्पित रहा है।

अच्छी सेहत और लंबी आयु की कामनापीएम मोदी ने देश के पूर्व गृह मंत्री आडवाणी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा, ‘उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और अटल सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।’

लगभग एक शताब्दी का अनुभव: भारत में अभूतपूर्व

योगदानदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से आडवाणी को साल 2024 में सम्मानित किया गया था। इससे पहले साल 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आडवाणी सबसे ज्यादा समय तक भाजपा अध्यक्ष रहे हैं।

1927 में पाकिस्तान में जन्म हुआलालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और मां का नाम ज्ञानी देवी है। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। शुरुआती शिक्षा उन्होंने कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के सिंध प्रांत में डीजी नेशनल स्कूल में दाखिला लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button