भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष की माता के निधन से जखनिया में शोक की लहर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।19/12/025को
भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष की माता के निधन से जखनिया में शोक की लहर
प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी संजीव त्रिपाठी की माता स्व. प्रतिमा तिवारी का निधन, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
जखनिया (गाजीपुर)।जखनिया बाजार क्षेत्र में उस समय शोक का माहौल व्याप्त हो गया, जब क्षेत्र के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी संजीव त्रिपाठी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्णेन्दु त्रिपाठी की 69 वर्षीय माता स्वर्गीय प्रतिमा तिवारी, पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी का शुक्रवार को उनके आवास पर अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।
बताया गया कि उनके एक पुत्र डॉ. विवेकानंद तिवारी, जो अमेरिका में मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं, के आगमन के पश्चात शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्व. प्रतिमा तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक वर्ग से जुड़े लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मवीर राजभर, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, अटल सिंह, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।



