
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।10/12/025को
भाजपा शीर्ष नेतृत्व का बड़ा निर्णय: सरोज मिश्रा और राजेश सोनकर बने प्रांतीय परिषद सदस्य, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

जखनियां/गाज़ीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ करते हुए जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा को विधानसभा मोहम्मदाबाद तथा पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर को विधानसभा सैदपुर का प्रांतीय परिषद सदस्य मनोनीत किया है। संगठन में प्रांतीय परिषद सदस्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, ऐसे में इन दोनों नेताओं का मनोनयन भाजपा की मजबूत रणनीति और उनके कार्यों पर नेतृत्व के भरोसे को दर्शाता है।इनके मनोनयन की सूचना मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सराहनीय कदम बताया।मनोनयन से प्रसन्न श्रीमती सरोज मिश्रा और राजेश सोनकर ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“नेतृत्व ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके अनुरूप हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।”स्वागत समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:वरिष्ठ नेता रामजी वर्मा, स्वामीनाथ चौहान, डॉ. विजय तिवारी, संजीव चौरसिया, सत्येंद्र दुबे, रविकांत दुबे, चंद्रजीत राम, चंदन चौहान, शिबू वर्मा, श्रवण सिंह, आकाश सिंह, मंजीत मद्धेशिया, मुन्ना राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



