Breaking Newsभारत
भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, यूपी के डिप्टी सीएम को भी मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी, यूपी के डिप्टी सीएम को भी मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को पार्टी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों का एलान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार में प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उधर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है।



