Breaking Newsक्राइमभारत

भांवरकोल (गाजीपुर) : गंगहर नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, एक मार्च से था लापता

गंगहर नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी, एक मार्च से था लापता

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय राधेमोहन राय उर्फ लखन का शव बुधवार को गांव के उत्तर स्थित गंगहर नदी में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सोनाड़ी गांव निवासी राधेमोहन राय उर्फ लखन बीते एक मार्च की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाना भांवरकोल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने गंगहर नदी में एक शव उतराते देखा। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button