बेटों के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे पिता को ले गई पुलिस, घटना से मचा हड़कंप

बेटों के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे पिता को ले गई पुलिस, घटना से मचा हड़कंप
लखनऊ के गोमती नगर से अपने बेटों के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे पिता को कुछ लोग ब्लैक स्कॉर्पिओ में उठाकर ले गए। मामले की जांच में सामने आया कि उसे राजस्थान पुलिस ले गई है। वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
लखनऊ के गोमती नगर विकास खंड इलाके में रविवार दोपहर मंदिर में जल चढ़ाकर बेटों के साथ वापस लौट रहे पिता को कुछ लोग ब्लैक स्कॉर्पिओ में अपने साथ लेकर चले गए। घटना से हड़कंप मच गया। पत्नी ने अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। जांच में सामने आया कि स्मारकों में काम करने वाले कर्मचारी अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस उठा कर ले गई।
पत्नी आराधना त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश दोनों बेटों अमोल और अगम के साथ मंदिर में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और ब्लैक स्कॉर्पिओ में बैठाकर अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि पति को अगवा कर लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस उठा कर अपने साथ ले गई है।
पत्नी ने कहा कि घटना के बाद उनके फोन पर कॉल कर किसी ने जानकारी दी कि अखिलेश को वहां से हटा दीजिए। हमारा किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। अखिलेश 2002 के एक मामले में वांछित था और उस पर 25000 का इनाम था।



