Breaking Newsभारत

बांसगांव : पांच दिन बाद भी पीड़ित परिवार को नहीं मिली एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी, गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश

पांच दिन बाद भी पीड़ित परिवार को नहीं मिली एफआईआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी, गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश

बांसगांव। बांसगांव संदेश। जनपद गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र में पत्रकार अग्निवेश सिंह की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक उन्हें प्रमाणित एफआईआर की कॉपी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोटो कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। मृतक की पत्नी माधुरी सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से पोस्टमार्टम से संबंधित दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह मीडिया में हार्ट अटैक से मौत का बयान दे रहे हैं, जबकि परिवार का आरोप है कि अग्निवेश सिंह की पिटाई की गई थी और चेहरे व नाक से खून आने के स्पष्ट निशान थे। उनका कहना है कि यदि एक मुक्का भी शरीर के संवेदनशील हिस्से पर लग जाए तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जबकि यहां सामूहिक रूप से मारपीट किए जाने का आरोप है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि रात लगभग 11 बजे जल्दबाजी में शवदाह संस्कार कराया गया, जबकि परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। उनका कहना है कि प्रशासन की जबरन कार्रवाई से साक्ष्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि अगले ही दिन परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिससे मृतक पत्रकार को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और परिजन निष्पक्ष जांच तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button