बस्ती : श्री राम कथा के लिए निकली शोभायात्रा में उमड़ी आस्था

श्री राम कथा के लिए निकली शोभायात्रा में उमड़ी आस्था
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। नगर पंचायत नगर में रविवार को निकली भव्य कलश यात्रा में श्रद्धा उमड़ी। जय श्री राम के नारों और डीजे तथा ढोल नगाड़ों के धुन में नृत्य करती महिलाओं का उल्लास देखते ही बन रहा था। हाथी-घोड़े और तीन बग्घियों पर सवार सीता राम लक्ष्मण और हनुमान तथा राधा कृष्णा के रूप में सजे धजे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गये। मध्य प्रदेश के शक्ति पीठ मैहर देवी की पावन भूमि से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य रामेश्वर नारायण शास्त्री जी एक रथ पर सवार होकर बाजार वासियों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद देते रहे। श्री हनुमान गढ़ी मंदिर नगर बाजार से निकल कर शोभा यात्रा का जूलुस राजकोट होते हुए श्री दुर्गा मंदिर नगर बाजार होकर पूरे बाजार में घूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां हजारों युवाओं ने राम नाम संकीर्तन और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह राना , उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह , मुख्य यजमान शेष मणि कसौधन , पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह , चिरौंजी लाल गुप्ता , प्रिन्स कसौधन , डॉ अनिल श्रीवास्तव , संजय कसौधन , सुनील , अशोक जैसवाल , राम कुमार कसौधन , इंदर वर्मा , शिव पूजन लाल श्रीवास्तव , विनोद कुमार शुक्ल , शिवम गुप्ता , दिलीप कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस अवसर पर बाजार के हजारों व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को बंद कर शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। विदित हो कि नगर बाजार में श्री रामेश्वर नारायण शास्त्री जी महाराज के द्वारा श्री राम कथा 4 म ई से 12 म ई तक होनी है। शाम को प्रतिदिन हनुमान गढ़ी पर होने वाली यह कथा शाम को 4 बजे से होगी। 13 म ई को पूर्णाहुति एवं भण्डारा होगा।