बस्ती : वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने बांधा समां , देर रात तक गूंजती रही तालियां

वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने बांधा समां , देर रात तक गूंजती रही तालियां
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार
बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के यशोदा एजूकेशनल एकेडमी , भेड़वा में बीती रात आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह उत्साह , उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया और देर रात तक तालियों की गूंज वातावरण में सुनाई देती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री राजकिशोर सिंह जी द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय की स्थापना एक पुनित कार्य है। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती , आवश्यकता केवल उचित समय पर उचित मंच देने की होती है , और वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन इस दिशा में सशक्त माध्यम साबित होते हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख कुदरहा श्री अनिल दुबे जी ने कहा कि शिक्षा के अभाव में मनुष्य की स्थिति पशुओं से भी बदतर हो सकती है। शिक्षा ही वह माध्यम है , जो व्यक्ति को संस्कार और संस्कृति का अमूल्य उपहार प्रदान करती है तथा उसे एक सभ्य नागरिक बनाती है। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य , नाटक और विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल सिंह , प्रमोद पाण्डेय , प्रदीप पाण्डेय , ब्रह्मदेव यादव , राजेश पटेल , सोनू दुबे , दिलीप चौधरी , अशरफ अहमद , विजय दुबे , आशाराम मौर्य , ओमकार चौधरी , दीपक दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



