बस्ती : यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का विदाई समारोह संपन्न
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे छात्र – छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विदाई समारोह के दौरान गीत , नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा से पूर्व छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आत्मा विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर एकेडमी के निदेशक संतोष श्रीवास्तव एवं आलोक श्रीवास्तव ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन , मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साह एवं आत्मविश्वास के माहौल में हुआ।



