Breaking Newsभारत

बस्ती : मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाती है श्री राम कथा : स्तुति जी

मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाती है श्री राम कथा : स्तुति जी

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना स्थित हठ्ठी माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। धार्मिक वातावरण में शुरू हुए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। श्री राम महायज्ञ के प्रथम दिन श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें कथा वाचिका स्तुति जी ने कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाती है और इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे परिसर में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ और श्री राम कथा कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। इस अवसर पर मंदिर पुजारी घंटी बाबा , डॉ प्रेम त्रिपाठी , दीनानाथ शास्त्री , रमेश पाण्डेय , नवीन शास्त्री , बाबा जय हनुमान दास , मनीष तिवारी , अनुराग सिंह यादव , संजय चौरसिया , रामपाल , सुखपाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button