Breaking Newsभारत

बस्ती : प्राणि मात्र के कल्याण का साधन है श्री मद्भागवत महापुराण : संत श्री श्याम जी महाराज

प्राणि मात्र के कल्याण का साधन है श्री मद्भागवत महापुराण : संत श्री श्याम जी महाराज

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। बहादुरपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत रखौना क्षेत्र के कंजौरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन अवध धाम से पधारे कथा व्यास संत श्री श्याम जी महाराज ने मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। व्यास जी ने श्री मद्भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ के महत्व की व्याख्या करते हुए माता – पिता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताया। भगवान की कथा से समस्त जीवों का कल्याण होता है। कथा व्यास जी श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है , यह समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि माता – पिता की निस्वार्थ सेवा ही व्यक्ति को परम सुख और संतोष प्रदान करती है। श्री मद्भागवत महापुराण कथा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आचार्य प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी , पंडित सुन्दरम मिश्र , पंडित अभय शुक्ल , अवनीश मिश्र , राजेश राजपत मिश्रा , नवीन शास्त्री , बाबा जय हनुमान दास , अशोक मिश्र , आशिष पाण्डेय , रामनयन यादव , अवधेश यादव , अदित्य मिश्र , अनिल , राजीव , रोशन , बलिराम , अर्जुन , अमित , दयाराम यादव , अभिषेक , निलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button