Breaking Newsभारत

बस्ती : गाजे बाजे एवं जयघोष के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

गाजे बाजे एवं जयघोष के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा

इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के गाना में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें लोग हाथ में ध्वज लिए जयघोष के नारे लगाते हुए भक्ति मय हो गये। शिक्षा शक्ति टीम के मुखिया मुख्य यजमान कुशलावती त्रिपाठी माथे पर श्रीमद्भागवत कथा की पुस्तक रखे आगे चल रही थी। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 151 कन्याएं भक्ति से सराबोर होकर उत्साह के साथ पदयात्रा करती हुई कुवानों नदी के रामपुर घाट की तरफ हजारों श्रद्धालु डीजे की धुन पर थिरकते हुए जा रहे थे। रामपुर घाट पर आचार्य पंडित हरिहर प्रसाद शुक्ल , राजेश शास्त्री , सोमनाथ शुक्ल , ऋतुराज पाठक , कमलेश शास्त्री एवं राम अजोर शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा शंखनाद के साथ विधि – विधान से भक्तों ने कलश में जल भरा। इसके बाद गाना में शिक्षा शक्ति भवन के लिए पदयात्रा करते हुए चल दिये। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश में जल लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचीं और विद्वतजनों ने पूजन कराकर कलश की स्थापना किया। कलश यात्रा में शिक्षा शक्ति टीम के संरक्षक बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू , रामकृष्ण त्रिपाठी , विजय बहादुर तिवारी , दुर्गेश अग्रहरी , श्रीकृष्ण त्रिपाठी , रामकुमार मिश्र , संतोष अग्रहरी , विजय शंकर मिश्रा , राजेश गुप्ता , लवकुश चौधरी , हरिमोहन मिश्र , विवेक मिश्र , रामगोपाल , सुबेदार मिश्र , आनन्द मिश्रा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button