फतेहपुर में FIR के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, चौकी इंचार्ज पर बचाने के आरोप

फतेहपुर में FIR के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, चौकी इंचार्ज पर बचाने के आरोप
फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के संगांव मोड़ पर हुए अपहरण, मारपीट और धमकी के गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहपुर में FIR संख्या 0121/2026 दिनांक 05 अप्रैल 2026 को दर्ज की गई है। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं 191(2), 115(2), 352, 351(2), 140(2) एवं 308(4) के तहत पंजीकृत किया गया है।
घटना 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 05:30 बजे संगांव मोड़ के पास की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नामजद आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि संबंधित चौकी इंचार्ज आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार उच्च स्तर पर शिकायत करने को मजबूर होगा। अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाती है।
Balram Singh
India Now24


