Breaking Newsभारत

प्रयागराज : गाथा वीरांगनाओं की काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न

गाथा वीरांगनाओं की काव्य संग्रह का भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न

साहित्य घराना ने किया रचनाकारों और सम्पादक मण्डल को सम्मानित

शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
उत्तरप्रदेस

प्रयागराज । आज रविवार को शान्ती देवी इण्टर कालेज कला विहार कॉलोनी बम्हरौली के प्रांगण में स्व० नर्वदेश्वर तिवारी जी की स्मृति में साहित्य घराना आरा बिहार के तरफ से शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित गाथा वीरांगनाओं की साझा काव्य संग्रह सम्पादिका अंजू विश्वकर्मा अवि ,का विमोचन किया गया साथ हीं कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक श्रीराम तिवारी सहज द्वारा अपने पिता स्व नर्मदेश्वर तिवारी की स्मृति में कवियों को स्व नर्वदेश्वर तिवारी साहित्य सम्मान से नवाजा गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बसंत कुमार शर्मा जी विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजू विश्वकर्मा अवि एवं कार्यकम के अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्र शुक्ला जी एवं डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को श्रीराम तिवारी सहज आर बी सिंह पथिक एवं डॉ विंध्यवासिनी शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया।

श्रीराम तिवारी सहज ने संस्था के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित कवियों ने अलग अलग रसों में काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंजू विश्वकर्मा ने प्रकृति संग योग , श्रीराम तिवारी सहज ने वीर रस की कविता आरती की थाल लेके भारती पुकारती है, आओ वीर पुत्र हम उतारे तेरी आरती प्रस्तुत किया ।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित कवियों में निरंजन कोकबान, डॉ राम लखन चौरसिया वागीश , आलोक कुमार यादव, शिवा सक्सेना, उपेन्द्र पांडे हृदयनारायण पांडेय रेणु मिश्र , ईश्वर शरण शुक्ल , डॉ प्रदीप चित्रांशी ऋचा त्रिपाठी केशव सक्सेना श्री राम शिवहरे , सीमा वर्णिका जय प्रकाश मिश्रा सरिता श्रीवास्तव आदि में अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button