Breaking Newsभारतराजनीति

प्रदेश के 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने DBT से किया मेगा ट्रांसफर

प्रदेश के 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने DBT से किया मेगा ट्रांसफर

प्रदेश सरकार ने लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की बड़ी राशि सीधे खातों में भेजी। इस योजना से सभी वर्गों के विद्यार्थियों को लाभ मिला। अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार धनराशि वितरित की गई, जिससे स्कूल और कॉलेज स्तर पर पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता मिली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई। ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है।

अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ₹467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को ₹779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को ₹1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को ₹252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब ₹11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button