
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।17/02/026को
पुलिस लाइन गाजीपुर में 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ

गाजीपुर।पुलिस लाइन गाजीपुर परिसर में मंगलवार को 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता–2026, वाराणसी जोन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ Police Line Ghazipur में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन अवसर पर विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक ने ली। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष खेल की शपथ दिलाई।यह प्रतियोगिता वाराणसी जोन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 9 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागी जनपदों में गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही एवं आजमगढ़ शामिल हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवं योग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।इस अवसर पर सभी टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा आपसी समन्वय और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।



