Breaking Newsभारत

पुराने लखनऊ में आज शाम को रास्ता बदला रहेगा

पुराने लखनऊ में आज शाम को रास्ता बदला रहेगा

शब-ए-बरात के कारण मंगलवार शाम पुराने लखनऊ में 16 जगहों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। सीतापुर रोड से लेकर पक्का पुल और कैसरबाग से रकाबगंज तक रास्ते बंद रहेंगे। डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि जरूरी हो तभी निकलें, नहीं तो जाम लग सकता है। ट्रैफिक कंट्रोल नंबर पर संपर्क करें।

शब-ए-बरात के चलते मंगलवार की शाम पुराने लखनऊ में 16 जगहों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। इस दौरान वाहन सीतापुर रोड से लेकर पक्का पुल और कैसरबाग से लेकर रकाबगंज तक आ-जा नहीं सकेंगे। यह रास्ता शाम पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि जरूरी हो तभी निकलें। वरना ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान किसी परेशानी पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। डालीगंज क्रॉसिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे सीतापुर और मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे।

इसी प्रकार कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जाने वाली बसें भी पक्का पुल से नहीं जा सकेंगी। हजरतगंज से आने वाले वाहन भी पक्का पुल से नहीं गुजर सकेंगे। कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्कापुल की ओर नहीं जा सकेंगी। शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। निराला नगर और आईटी होकर जा सकेंगे सीतापुर रोड और मड़ियांव के रास्ते आने वाले वाहन चौराहा नंबर आठ, निराला नगर और आईटी होकर जा सकेंगे। इसी प्रकार हरदोई से आने वाले वाहन बुद्धेश्वर होते हुए आईआईएम सीतापुर रोड होकर जा सकेंगे। आलमबाग चौराहे से भारी वाहन बाराबिरवा होकर जा सकेंगे। शांतिनगर चौराहे से यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बालागंज चौराहा होते हुए जाएगा। हरदोई रोड के वाहन बालागंज व चौक नहीं आएंगे हरदोई रोड की तरफ से आने वाले वाहन दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से बालागंज और चौक की ओर नहीं आ सकेंगे। इसी तरह नींबू पार्क और बड़ा इमामबाड़ से आने वाले वाहन चौक से जा सकेंगे। रकाबगंज पुल से आने वाले वाहन नाका होकर जाएंगे। कानपुर से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी की ओर नहीं जा सकेंगे। नाका से ऐशबाग पुल की तरफ का रास्ता बंद रहेगा राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवरब्रिज ढाल से ऐशबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार नाका हिंडोला से बड़े वाहन और चार पहिया वाहन भी ऐशबाग पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। दो पहिया वाहन मोतीनगर और राजेंद्र नगर चौराहा से आगे और ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन ऐशबाग स्टेशन रोड और भूसा मंडी होकर जा सकेंगे। हैदरगंज तिराहा से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो व चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button