Breaking Newsभारत

पुरस्कार लेकर गोरखपुर आने पर नगर निगम में हुआ स्वागत

पुरस्कार लेकर गोरखपुर आने पर नगर निगम में हुआ स्वागत

जल संरक्षण के लिए नगर निगम को राष्ट्रपति के हाथों मिला है पुरस्कारमेयर और नगर आयुक्त ने प्रेस वार्ता कर बताई उपलब्धि
जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति से राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर लौटे मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का बृहस्पतिवार को नगर निगम सदन हॉल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह सम्मान निगम को शहर में तालाबों के पुनर्जीवन, सीवरेज प्रबंधन और जल संरक्षण के नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है।नगर निगम पहुंचने पर मेयर और नगर आयुक्त ने टीम का अभिनंदन किया और इस उपलब्धि को शहरवासियों के सहयोग का नतीजा बताया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में मेयर ने कहा कि गोरखपुर नगर निगम की ओर से शुरू किए गए कई नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। कई पुराने तालाबों की सफाई और निर्मलीकरण कर उन्हें पुनर्जीवित किया गया है।

नगर आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निगम ने पिछले दो वर्षों में जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाए, जिनमें कूड़े से कंपोस्ट तैयार करने, नालों की सफाई, पानी की बर्बादी रोकने और पेयजल वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे कदम शामिल हैं। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, निगम के सभी पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button