पी.जी. कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।27/01/026को
पी.जी. कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

जखनियां/गाजीपुर।आज पी.जी. कॉलेज, भुड़कुड़ा, गाज़ीपुर के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।ध्वजारोहण के उपरांत प्राचार्य महोदय ने उपस्थित प्राध्यापकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों तथा समस्त छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व एवं उसके विभिन्न आयामों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।इसके पश्चात उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रेषित शैक्षिक सुधार संबंधी संदेश पत्र का वाचन महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो. सत्य प्रकाश द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रो. रमेश कुमार के निर्देशन में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें कैडेट्स ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सलामी दी।इस अवसर पर प्रो. शिवानंद पांडेय, प्रो. संजय कुमार, डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. राजेश केशरी, डॉ. सर्वेश्वर प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र मौर्य, डॉ. संतोष यादव, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. शेषनाथ यादव, डॉ. विजय बहादुर यादव, डॉ. जागृति गुप्ता, डॉ. सौरभ मौर्य, डॉ. धर्मेन्द्र सरोज, डॉ. धर्मेन्द्र यादव, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. कुसुमलता, अश्विनी सिंह दीक्षित, स्वतंत्र कुशवाहा, डॉ. अमित सिंह, संजय सिंह, शशिकांत सिंह, शेखावत अली, मोहन सिंह, श्याम नारायण कन्नौजिया, राम शब्द यादव, शिवराम, हेमराज सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ सिंह, हरिकेश यादव, अकबर अली, रिज़वान, कुलदीप चौहान सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।



