Breaking Newsभारत

पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, अफवाह ने उड़ाई नींद; सुबह से उमड़ी भीड़

पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, अफवाह ने उड़ाई नींद; सुबह से उमड़ी भीड़

बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया। इसके पहले, बुधवार रात लगभग नौ बजे सबसे अधिक भीड़ गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद मार्ग, बेतियाहाता, जंगल मातादीन पादरी बाजार, महेवा फलमंडी, विश्वविद्यालय-रेल म्यूजियम के पास पेट्रोल पंपों पर दिखी। भीड़ ज्यादा होने के चलते लोग एक से दूसरे पंप की ओर आते-जाते रहे।

बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया।

दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते रसोई गैस की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल की भी कमी होने लगी है। बीते बुधवार की शाम तक पांच पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टाॅक खत्म हो गया। इसके बाद अफवाह ऐसी फैली कि सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग गाड़ियों में टंकी फुल कराने लगे।

कई पेट्रोल पंपों के सामने सड़क पर जाम लग गया। प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में है, धैर्य न खोएं। मंगलवार की शाम को ही शहर में पादरी बाजार और तारामंडल स्थित दो पट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। दोनों जगहों पर बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिला।वहीं, पाली (सहजनवां) में तीन पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया। पूरे दिन अन्य जगहों पर लोगों को बड़े आराम से पेट्रोल-डीजल मिला लेकिन शाम होते ही अफवाहें फैलने लगीं कि पेट्रोल खत्म हो रहा है। इसके बाद लोग गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंपों की ओर जाने लगे।

लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल अपने वाहनों में डलवाने लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि रात 10 बजे पंप बंद होने के पहले ही कई जगहाें पर तेल खत्म हो गया। बेतियाहाता स्थित पंप पर रात नौ बजे पेट्रोल खत्म हो गया और उसे बंद कर दिया गया। मैनेजर ने बताया कि टैंकर रास्ते में है और रात तक पेट्रोल पहुंचने की संभावना है, जिससे सुबह से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।काली मंदिर पेट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पंप की कुल क्षमता 12 हजार लीटर है, जिसमें से आठ हजार लीटर पेट्रोल पहले ही दिया जा चुका है और लगभग चार हजार लीटर शेष है, जो अगले दिन तक समाप्त हो सकता है। इसके बाद कंपनियों से नया स्टॉक मंगाया जाएगा। जल्द ही नई सप्लाई आने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं जंगल मातादीन पादरी बाजार में भी पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त हो गया।

बुधवार रात लगभग नौ बजे सबसे अधिक भीड़ गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद मार्ग, बेतियाहाता, जंगल मातादीन पादरी बाजार, महेवा फलमंडी, विश्वविद्यालय-रेल म्यूजियम के पास पेट्रोल पंपों पर दिखी। भीड़ ज्यादा होने के चलते लोग एक से दूसरे पंप की ओर आते-जाते रहे।टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। वहीं, काली मंदिर पेट्रोल पंप पर भी एक तरफ सड़क तक वाहन खड़े होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई।

काली मंदिर मंदिर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे राहुल ने बताया कि एक दोस्त ने बताया कि तेल खत्म हो रहा है भरवा लो। पेट्रोल पंप पर आया तो बहुत भीड़ लगी है। अब मैं भी तेल भरवाकर ही जाऊंगा। गोलघर निवासी गुड्डू ने बताया कि पेट्रोल खत्म होने की चर्चा सुनकर वह भी वाहन में तेल भरवाने आए हैं ताकि बाद में परेशानी न हो।

अफवाह की वजह से लोगों को यह लगा कि पेट्रोल की कमी हो गई है। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि कहीं पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम नहीं हुई है। हर जगह पहले जैसी आपूर्ति हो रही है। लोग रोजाना की तरह ही पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल करें। पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोग अफवाहों से बचें: दीपक मीणा, डीएमजिले में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण लोग पैनिक होकर अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं, जिस कारण रात तक कई पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया। तेल के टैंकर रास्ते में हैं, रात तक तेल आ जाएगा। सुबह सभी पंपों से तेल मिलेगा: रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button