Breaking Newsभारतराजनीति

पलिया को जिला बनाने की मांग: विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी को बताया ‘भगवान’, कहा- आपके सिवा मेरा कोई नहीं

पलिया को जिला बनाने की मांग: विधायक रोमी साहनी ने सीएम योगी को बताया ‘भगवान’, कहा- आपके सिवा मेरा कोई नहीं

पलियाकलां के चंदन चौकी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी से क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने बड़ी मांग की। उन्होंने सीएम कहा कि पलिया को आप जिला बना दीजिए। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। यह बहुत पिछड़ा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है।

लखीमपुर खीरी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पलियाकलां के चंदनचौकी में थारू परिवारों को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने पलिया तहसील के 34 गांवों के 4356 थारू परिवारों को जमीन के स्वामित्व संबंधी अधिकार पत्र दिए। इस दौरान कार्यक्रम के मंच से क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने पलियाकलां को जिला बनाने की मांग उठाई।

भाजपा विधायक हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी ने सीएम योगी को भगवान बताया। विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय के लिए पलिया क्षेत्रवासियों को 100 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। विधायक ने सीएम से मांग की कि पलिया को आप जिला बना दीजिए, क्योंकि यह पलिया की जरूरत है। पलिया से निघासन लगता है। एक पुल भी बन रहा है, जिससे पूरनपुर भी जुड़ रहा है। इससे हजारों लाखों को राहत मिलेगी।संबंधित खबर- खीरी में सीएम योगी बोले: सच्चा शासन वही, जहां प्रजा सुखी रहे; सैफई और परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर बरसे

पलिया के लिए स्टेडियम की मांग विधायक ने कहा कि महाराज जी, आपके सिवा मेरा कौन है। आप सोचते होंगे, विधायक जी का एक काम कर देता हूं तो दूसरा काम ले आते हैं। यह बहुत पिछड़ा क्षेत्र है। बाढ़ प्रभावित और गरीबों का क्षेत्र है। यह जनता आपकी है। आपको भगवान मानती है। विधायक रोमी साहनी ने पलिया में रोडवेज बस अड्डा के लिए जमीन और स्टेडियम की भी मांग की है।

इन गांवों की समस्या को उठाया क्षेत्रीय विधायक ने पलिया तहसील के दो गांव ग्रैंट नंबर 3 और सुआभोज के ग्रामीणों की समस्या सीएम योगी के सामने रखी। विधायक ने कहा कि इन दोनों गांवों में वर्षों से लोग रह रहे हैं। खेताबाड़ी कर रहे हैं, लेकिन चकबंदी करने वालों ने ग्रामीणों की जमीन को वन का दर्ज किया है, जिससे यहां के लोग परेशान हैं। इसकी जांच कराकर ग्रामीणों को उनका हक दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button