Breaking Newsभारत

पत्रकार हत्याकांड: इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

पत्रकार हत्याकांड: इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा ‘ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ’, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर। जनपद हाथरस में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत (संभावित हत्या) को लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश है। सोमवार को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ (गोरखपुर इकाई) ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

​क्या है पूरा मामला?

​7 अप्रैल 2026 को हाथरस के थाना सहपऊ क्षेत्र स्थित जलेसर रोड के एक नाले से पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा (लाइट ऑफ इंडिया चैनल/HBN न्यूज़) का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान चीख-चीख कर हत्या की गवाही दे रहे हैं।

परिजनों का गंभीर आरोप: मृतक के परिवार का कहना है कि वेद प्रकाश ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही ने आज एक पत्रकार की जान ले ली।

​मकान विवाद और पुलिसिया कार्रवाई

जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय से वेद प्रकाश पर मकान बेचने के लिए भारी दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कमल शर्मा और गौरव शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 101(1) के तहत मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन संघ का मानना है कि इसके पीछे की साजिश और भी गहरी हो सकती है।

​संघ की प्रमुख मांगें:

​मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच तत्काल प्रभाव से शुरू हो।

​नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

​पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए।

​प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा कानून/दिशानिर्देश लागू किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अमित ओझा, के.के. श्रीवास्तव, शक्ति शंकर सिंह, अमित भारती, रामानंद कुमार, दबीर आलम, अहमद अजीज फ्रेजर, सद्दाम, मो. शाकिब, रहमत अली, शत्रुधन शर्मा, मो. नसीम, रामवतार, पंचानंद पांडेय, आबिद अली, इम्तियाज अंसारी, अमित चौधरी एवं सरफराज आलम समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button