
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।01/02/026को
नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की टाटा मैजिक पिकअप संग दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, पिकअप में लदी मिली अपाची बाइक, दोनों के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की टाटा मैजिक पिकअप के साथ दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।थानाध्यक्ष नोनहरा द्वारा मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक टाटा मैजिक पिकअप को रोका गया। जांच में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर UP61 AT 0526 पाया गया, जो थाना नोनहरा के मु0अ0सं0 46/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का वाहन निकला। पिकअप के पीछे एक अपाची मोटरसाइकिल (UP61 AK 2670) भी लदी हुई थी।मौके पर वाहन चला रहे व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम राशिद खान पुत्र बख्तियार अहमद निवासी ग्राम लंका बड़ा बाग, थाना कोतवाली गाजीपुर तथा सोहराब पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम चम्पिया बाग, थाना कोतवाली गाजीपुर बताया। दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी व संगठित अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद है।



