नोएडा की पूजा ने 6वें ज़ोनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

नोएडा की पूजा ने 6वें ज़ोनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय शूटर ने 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला SH1) इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया
देहरादून (उत्तराखंड), 17 नवम्बर 2025: नोएडा की राष्ट्रीय स्तर की पैरा शूटर पूजा ने 6वें ज़ोनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में उत्तर ji प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला SH1) इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं पैरा शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून में 13 से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई।
पूजा ने इससे पहले भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। हाल ही में उन्होंने यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में महिला टीम वर्ग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था।
नोएडा के सदरपुर गांव, सेक्टर-45 की निवासी पूजा वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय सदरपुर (विकास खंड–बिसरख) में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं। वे समाज में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
पूजा ने कहा कि उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में देश और प्रदेश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर पदक जीतने का प्रयास करेंगी।
यह सफलता अब ज़ोनल स्तर पर भी गोल्ड मेडल जीतकर और मजबूत हुई है।



