निषाद पार्टी ने गोरखपुर में चुनावी रैली निकाल किया शंखनाद / मिशन 27 को लेकर डॉ संजय निषाद उतरे सड़कों पर

निषाद पार्टी ने गोरखपुर में चुनावी रैली निकाल किया शंखनाद / मिशन 27 को लेकर डॉ संजय निषाद उतरे सड़कों पर
निषाद पार्टी गोरखपुर से अपनी चुनावी रैली का शंखनाद कर बड़ी सियासी संदेश देने के साथ गठबंधन राजनीति में अपना दांव चल दिया है। इस रैली के बाद 3 और मेगा रैलियां होंगी। निषाद पार्टी यूपी की 160 केवट-मल्लाह बहुल सीटों को साधना चाहती है।
गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजय निषाद के नेतृत्व में 22 मार्च को आयोजित रैली में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले।रैली में शामिल होने के लिए जाते समय निषाद पार्टी के मुखिया और प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डाक्टर संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहले निषाद समाज के लोग दूसरे दलों का झंडा बैनर उठाकर पिछलग्गू बन कर घुम रहे थे लेकिन हम लोगों ने समाज को इकट्ठा करने के साथ आज सरकार बनाने का काम कर रहे हैं।
बसपा सपा और कांग्रेस ने हमारा शोषण किया है। आज हम इस रैली के माध्यम से निषाद -केवट बिरादरी के 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का आव्हान करेंगे और प्रदेश में चार अन्य जगहों पर चुनावी रैली कर अपनी ताकत का एहसास दिलाएंगे। हमारी सबसे बड़ी मांग केवट-मल्लाह को OBC से अनुसूचित जाति में शामिल करने का माहौल बनाएगी। प्रदेश के 160 विधानसभा सीटों पर केवट मल्लाह का भारी संख्या है जो चुनाव में अहम रोल निभाते हैं।



