Breaking Newsभारत

नहीं दिखा चांद, 21 को मनाई जाएगी ईद; टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

नहीं दिखा चांद, 21 को मनाई जाएगी ईद; टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान

Eid Al Fitr-2026: राजधानी में चांद नहीं दिखा है, इसलिए अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम ने इसका एलान किया है।

राजधानी लखनऊ में टीले वाली मस्जिद से ईद का चांद देखा गया, लेकिन गुरुवार को चांद नहीं दिखा। मस्जिद के शाही इमाम मौलाना कारी सैयद फजलुल मन्नान रहमानी व इम्तियाज दूरबीन से चांद का दीदार कर रहे थे। लेकिन चांद नहीं दिखा। इसलिए अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी। इस बात का एलान शाही इमाम ने किया।

बताते चलें कि ईद-उल-फित्र के मद्देनजर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से गुरुवार शाम 5:30 बजे ईद-उल-फित्र का चांद देखने की अपील की गई थी। कमेटी ने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में चांद देखने का एहतिमाम किया गया था। लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश की गई थी। लेकिन, आज चांद नहीं दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button