भारत

नशीले पदार्थों पर सख्ती के निर्देश, डीएम ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक में दिए कड़े आदेश

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।17/02/026को

नशीले पदार्थों पर सख्ती के निर्देश, डीएम ने जनपद स्तरीय समिति की बैठक में दिए कड़े आदेश

गाज़ीपुर।जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एन-कार्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा जनजागरूकता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर, जहां ड्रग्स अथवा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही समय-समय पर निरीक्षण एवं आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस की सघन जांच की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हेरोइन तस्करों पर निरंतर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए, जिससे समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश जाए।उन्होंने सीजर सैंपल की आख्या समयबद्ध रूप से प्रेषित करने तथा नशीली दवाओं एवं ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राकेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button