नगर निगम का 46 अरब का बजट पास: 300 करोड़ से होगा लखनऊ का विकास, आठ लाख भवनस्वामियों को गृहकर में मिलेगी छूट

नगर निगम का 46 अरब का बजट पास: 300 करोड़ से होगा लखनऊ का विकास, आठ लाख भवनस्वामियों को गृहकर में मिलेगी छूट
राजधानी में इस बार नगर निगम का 46 अरब का बजट पास हुआ है। 300 करोड़ से अधिक से विकास कार्य कराए जाएंगे। आठ लाख भवनस्वामियों को गृहकर में छूट मिलेगी। बीते साल की तुलना में नए बजट में विकास कार्यों पर तीन अरब की बढ़ोतरी की गई है।
राजधानी लखनऊ में आठ लाख भवनस्वामियों को गृहकर में छूट और के साथ नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को नए वित्तीय वर्ष का बजट पास कर दिया। इस बजट में शहर में विकास कार्यों पर पिछले साल की तुलना में 300 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च का प्रावधान किया गया है। बीते साल का बजट 43 अरब रुपये का था जो इस बार 46 अरब रुपये का है। बजट में खुले नालों को ढंकने, पुलिया मरम्मत, सड़क निर्माण, वेंडिंग जोन और यातायात सुधार पर विशेष जोर दिया गया है।विज्ञापन
नगर निगम के नए बजट में कोई न कोई नया टैक्स लगाया गया है और न ही पुराने की दरों में कोई बढ़ोत्तरी की गई है मगर आमदानी बढ़ाने के लिए कई मदों में लक्ष्य को बढ़ाया गया है। इनमें नए बजट में गृहकर वसूली के लक्ष्य को 750 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि बीते साल यह 68. 30 करोड़ रुपये था।
कई मदों में बजट की बढ़ोतरी की गई
विभिन्न तरह के प्रतिष्ठानों से लाइसेंस शुल्क वसूली को भी नए बजट में पांच से बढ़ाकर आठ करोड़ किया गया है। नो-पार्किंग से गाड़ी उठाए जाने के मद में भी नए बजट में आय को बीते साल की तुलना में एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ किया गया है। इसी तरह अन्य मदों में बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा खर्च नए बजट में गोवंश के रखरखाव के लिए भी बीते साल की तुलना में अधिक बजट खर्च का प्राविधान किया गया है। बीते साल 15 करोड़ का ही प्राविधान 10 हजार से अधिक गोवंशों के लिए किया गया था। जिसे नए बजट में बढ़ाकर 23 करोड़ किया गया है। इसी तरह विकास कार्यों और कर्मचारियेां के वेतन भत्तों में पिछले साल की तुलना में अधिक बढ़ोत्तरी की गई है।
नए बजट में किस पर कितना होगा खर्च
सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण – 300 करोड़
भवन निर्माण – 34 करोड़
भवन मरम्मत – 05 करोड़
यातायात सुधार- 03 करोड़
रोड कटिंग मरम्मत- 15करोड़
क्रासिंग, पुलिया, नाला मरम्मत- 30 करोड़
सरकारी जमीनों की सुरक्षा- 10 करोड़
मॉडल वेंडिंग जोन बनाने- 15 करोड़
नई स्ट्रीट लाइट लगाने- 07 करोड़
कल्याण मंडप रखरखाव – 4.40 करोड़
श्मशान घाट, क्रबिस्तान सुधार- 06 करोड़
डीजल पेट्रोल खर्च – 32.50 करोड़
नए शौचालय व कूड़ा घर निर्माण- 02 करोड़
शौचालय मरम्मत- 03 करोड़
एलडीए से हैंडओवर कालोनियों पर- 55 करोड़
न्यायालय, विधानसभा व विधान परिषद की समितियों के निर्देश पर कार्य – 20 करोड़
किस से होगी कितनी आय
गृहकर- 750 करोड़
कुत्तों बिल्ली पर कर- 60 लाख
प्रेक्षागृहों पर कर-02 करोड़
लीज रेंट- 1.50 करोड़
विज्ञापन शुल्क- 16 करोड़
फ्लैटों की बिक्री-130 करोड़
पार्किंग ठेका- 15 करोड़
यूजर चार्ज- 100 करोड़
अवस्थापना- 180 करोड़
रोड कटिंग- 15 करोड़
कालोनी हैंडओवर से- 50 करोडृ
राज्य वित्त आयोग से- 900 करोड़
16वां वित्त आयोग से-250 करोड़
नगरीय विकास निधि- 300 करोड़
गृहकर में इस तरह मिलेगी छूट
01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑन लाइन जमा करने पर 10 प्रतिशत और ऑफ लाइन जमा करने पर 08 प्रतिशत
01 मई से 31 मई तक ऑन लाइन जमा करने पर 08 प्रतिशत और ऑफ लाइन जमा करने पर 06 प्रतिशत
01 जून से 30 जून तक ऑन लाइन जमा करने पर 05 प्रतिशत और ऑफ लाइन जमा करने पर 04 प्रतिशत



