धौरहरा-खीरी : किसान के बेटे ने किया कमाल,UPSC में हुआ चयन, जिले का नाम किया रोशन

किसान के बेटे ने किया कमाल,UPSC में हुआ चयन, जिले का नाम किया रोशन
(अनुपम मिश्रा)

धौरहरा-खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम भऊवापुर निवासी किसान जगदीश वर्मा के बेटे सचिन वर्मा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC में सफलता हासिल कर धौरहरा क्षेत्र समेत पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
सचिन वर्मा ने इस कठिन परीक्षा में 785वीं रैंक प्राप्त की है और उनका चयन Indian Police Service (IPS) के लिए हुआ है। सचिन की प्रारंभिक शिक्षा LPS (Lucknow Public school) लखीमपुर से हुई। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता रमादेवी, पिता जगदीश वर्मा और अपने सभी शिक्षकों को दिया है।
सचिन की इस उपलब्धि से पूरे लखीमपुर खीरी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दे रहे हैं। किसान परिवार से निकलकर इतनी बड़ी सफलता प्राप्त करना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह सफलता हजारों युवाओं के दिलों में एक नई उम्मीद और प्रेरणा जगाने का काम कर रही है।लोगों द्वारा बधाईयां और शुभकामनाओं का दौर जारी है।



