Breaking Newsभारत

दूरदर्शन यूपी पर “लोक रंग सुरों के संग” में मचा धमाल

दूरदर्शन यूपी पर “लोक रंग सुरों के संग” में मचा धमाल

लखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश एक बार फिर लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर हो उठा है। चैनल पर प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम “लोक रंग सुरों के संग” दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुरों के उस्ताद निशिकांत दुबे उर्फ़ ‘निशु बाबा’ ने अपनी अद्भुत गायकी से ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी आवाज़ और सुरों ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया।

श्री आत्मप्रकाश जी की प्रेरणा, ध्रुव चंद्र जी के सफल निर्देशन तथा शेखर जी और संजय दुबे जी के अथक प्रयासों ने इस कार्यक्रम को एक नई पहचान दी है। इस बार के अंक में अवधी, बुंदेली, ब्रज और भोजपुरी की समृद्ध लोकधुनों का बेहतरीन समायोजन प्रस्तुत किया गया, जो उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करता है।

कार्यक्रम का संचालन भी बेहद रोचक रहा। सीमा साही और रजनीश त्रिवेदी “मिशाइल फूफा” की जोड़ी ने अपनी कुशल प्रस्तुति से माहौल को जीवंत और मनोरंजक बना दिया।

यह कार्यक्रम न केवल लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी प्रयास है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 13 और 14 सितंबर को दूरदर्शन यूपी पर किया जाएगा, जिसमें दर्शक लोकसंगीत के इन रंगों का आनंद घर बैठे ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button