Breaking Newsभारत

दुल्लहपुर (गाजीपुर) : प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर छपरी गांव में आक्रोश, धरने पर बैठे कार्यकर्ता, थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर छपरी गांव में आक्रोश, धरने पर बैठे कार्यकर्ता, थाना अध्यक्ष के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के छपरी गांव में बीती रात अराजक तत्वों द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। सुबह ग्रामीणों ने जब प्रतिमा को टूटा देखा तो गांव में आक्रोश फैल गया और लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश संगठन सचिव विनय सागर ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि संविधान निर्माता के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्राम प्रधान एवं सुभासपा नेता प्रतिनिधि रितेश कुमार ने भी घटना की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सबके हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समता और भाईचारा कायम रह सकता है। कुछ अराजक तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो निंदनीय है।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button