
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़
प्रयागराज। चन्द्रशेखर आजाद पार्क स्थित गंगानाथ झा परिसर में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में त्रिवेणी ग्रामोद्योग उत्थान समिति एवं लोकरंजन प्रकाशन द्वारा साहित्यकार सम्मान समारोह दो हजार पच्चीस का आयोजन में किया गया जिसमें देश भर से आए हुए साहित्यकारों को उनकी कृतियों पर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक एवं भव्य
साहित्यकार सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रो ललित कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ अमिता दुबे रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ एच पी पाण्डेय रहे। निर्णायक मंडल में लखनऊ की मधुश्री शुक्ला,प्रो रवि मिश्र और डॉ कल्पना वर्मा सम्मिलित थे।
मुख्य अतिथि ने साहित्यकार के लेखन को स्वस्थ समाज के लिए आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि ने स्वस्थ समाज के निर्माण में साहित्य की भूमिका पर बल दिया। अध्यक्ष ने ऐसे आयोजनों की महत्ता बताते हुए साहित्य को समाज का दर्पण बताया। अध्यक्ष महोदय ने विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजक रंजन पाण्डेय और डॉ आदित्य नारायण सिंह का सम्मान किया।
कार्यक्रम में गुजरात की एकता अमित व्यास,उड़ीसा के दिनेश कुमार माली,चंडीगढ़ के अजय सिंह राणा,छत्तीसगढ़ की तुलसी देवी तिवारी, पूना की पद्माक्षी शुक्ला,हरियाणा के त्रिलोक चंद फतेहपुरी,भोपाल की डॉ अनीता सिंह चौहान एवं गोकुल सोनी ,मुज्जफर इकबाल सहित रांची से आए अंकुश्री, बस्ती के लाल देवेंद्र कुमार, प्रयागराज के डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय, ब्रह्मानंद मिश्र, स्नेह सुधा,संपदा मिश्रा आदि को उनकी चयनित पुस्तकों पर सम्मान पत्र , प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र , मोती माला और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखक रंजन पाण्डेय ने किया। डॉ आदित्य सिंह ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूनम पाण्डेय,विभा सिंह,प्रो अशोक पाण्डेय,हर्षित,आश्विन,ईशान,प्रियम,रामदेव मिश्र,विष्णुदत्त ,मंजुला,नीतू,सृष्टि,आनंद मिश्र अनिल,विजय,प्रदीप चित्रांशी,उमेश श्रीवास्तव,ननकऊ, डी डी जोशी,संजय बोस प्रदीप सिंह डा राम लखन चौरसिया वागीश राकेश मालवीय मुस्कान श्रीमती कमला पाण्डेय आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

