भारत

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में मचा कोहराम,जखनिया-मनिहारी मार्ग पर हादसा, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में मचा कोहराम,जखनिया-मनिहारी मार्ग पर हादसा, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

जखनिया (गाजीपुर), 05 अप्रैल 2026।भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव के पास जखनिया-मनिहारी मार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 70 वर्षीय मारकंडेय सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल से भी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव को लेकर घर पहुंचे, जहां पूरे गांव में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय गाजीपुर से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।बताया जाता है कि मृतक मारकंडेय यादव की सड़क किनारे गैस एजेंसी के पास दुकान थी। वह रोज की तरह दुकान से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।मृतक के परिवार में पत्नी शांति देवी सहित दो पुत्रों में बड़े पुत्र अशोक यादव वहीं दूसरे नंबर पर मेवा लाल यादव व दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कोतवाल प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि जिला चिकित्सालय की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button