Breaking Newsभारत
तुम्हरे हमरे राम बराबर’ पुस्तक का विमोचन

तुम्हरे हमरे राम बराबर’ पुस्तक का विमोचन
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एसडी बडोला की लिखी पुस्तक ‘तुम्हरे हमरे राम बराबर’ का विमोचन हजरतगंज स्थित यूपी प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भदौरिया, कवि सर्वेश अस्थाना, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मिश्रा, उर्दू साहित्यकार अहमद इब्राहिम अल्वी और जेपी शुक्ला ने पुस्तक का विमोचन किया। प्रेमकांत तिवारी ने संचालन किया। सर्वेश अस्थाना ने कहा कि यह पुस्तक इस बात का सुबूत है कि आज भी अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है। उन्होंने बताया कि पुस्तक के शीर्षक पर गीत और गजल भी लिखी जा सकती है। पुस्तक में अखिलेश यादव से लेकर सोनिया गांधी तक का जिक्र है।



