तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने विवादित स्थलों का किया निरीक्षण, दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।11/02/026को
तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने विवादित स्थलों का किया निरीक्षण, दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का दिया आश्वासन
जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां के तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने क्षेत्र के विभिन्न विवादित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।जानकारी के अनुसार तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने सबसे पहले रायपुर बाजार पहुंचकर दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद की मौके पर जांच की। दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा आवश्यक अभिलेखों का अवलोकन किया।इसके उपरांत वे रायपुर बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सटे मार्ग पर स्थित पट्टे की भूमि से जुड़े विवादित स्थल पर भी पहुंचे। वहां भी उन्होंने स्थल का विधिवत निरीक्षण कर संबंधित पक्षों से बातचीत की और पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति समझी।तहसीलदार ने कहा कि सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।



