ढाई हजार बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन, इन नंबरों पर भेजें जमा की बिल की रसीद; बिजली होगी चालू

ढाई हजार बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन, इन नंबरों पर भेजें जमा की बिल की रसीद; बिजली होगी चालू
लखनऊ में बिजली बिल न चुकाने वाले 2500 बकायेदारों के कनेक्शन दो दिन में काट दिए गए। 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले ईईएसएल मीटर उपभोक्ता कार्रवाई की जद में रहे। बिल जमा करने के बाद उपभोक्ताओं को निर्धारित नंबरों पर रसीद भेजनी होगी, तभी आपूर्ति बहाल की जाएगी।
राजधानी में शहर से लेकर गांव तक जो उपभोक्ता बिजली तो खूब जला रहे, मगर बिल नहीं भर रहे उनके लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। दो दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार को 2500 बकायेदारों के कनेक्शन काट करके बत्ती गुल कर दी गई। हालांकि, कनेक्शन कटने के बाद बकायेदारों ने बाकी बिल को जमा किया, मगर आसानी से बिजली चालू नहीं हो पा रही है।
बकायेदारों की बिजली काटो मुहिम में 5000 रुपये से ज्यादा देनदारी के ईईएसएल मीटर वाले ही निशाने पर हैं। दो दिन के भीतर 1000 कनेक्शन जानकीपुरम, 300 गोमतीनगर, 200 लखनऊ सेंट्रल व 1000 अमौसी जोन में बकायेदारों की बिजली काटी गई। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह, लखनऊ सेंट्रल के अधीक्षण अभियंता वाणिज्य मुकेश त्यागी ने संयुक्त रूप से बताया कि फरवरी से मार्च तक बकायदारों की बत्ती काटने की मुहिम चलेगी।
यहां के उपभोक्ता इनको भेजे रसीद भेजकर करें कॉल
गोसाईगंज, मोहनलालगंज, बिजनौर, आशियाना, उतरेठिया,नादरगंजः 9151913404
चंदरनगर, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, दुबग्गा,एफसीआई, सरोसः 9151913405
काकोरी, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद, बसंतकुंज: 9151913406
इटौंजा, बीकेटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईएम रोड, फैजुल्लागंज : 8004915575
अहिबरनपुर, विकासनगर, पुरनिया, कपूरथला, जीएसआई, दाउद : 9415901372
नगर, विश्वविद्यालय, डालीगंज, निरालानगर, महानगर : 9415099246
लखनऊ मध्य
हुसैनगंज, ऐशबाग, अपट्रान, नूरबाड़ी, राजाजीपुरम, विक्टोरिया : 9415901299आजादनगर, राधाग्राम, बालाघाट, महताबबाग, नादान महल रोड : 9415901393अमीनाबाद, रेजीडेंसी, जवाहर भवन, अर्जुनगंज, पाल तिराहा : 9415005797
गोमतीनगर जोन
गोमतीनगर, चिनहट, गोमतीनगर विस्तार, एचएएल, सेक्टर 14 व 25 9151912910इंदिरानगर, कल्याणपुर, विभूतिखंड, विश्वासखंड, अमराई गांव 9151912904नोट : उपभोक्ता इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र के हेल्पडेस्क पर जाकर रसीद देकर कटे कनेक्शन को जोड़ने का अनुरोध कर सकते।



