Breaking Newsभारत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जा रहे थे कौशाम्बी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, जा रहे थे कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें धुआं भर गया। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। घटना में उपमुख्यमंत्री सुरक्षित रहे और तकनीकी टीम हेलिकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वह लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज से कौशाम्बी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण उसके भीतर धुआं भरने लगा। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आपात स्थिति में उतार दिया।

हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतर गया और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button