Breaking Newsभारत

जखनिया : पंचायत सहायकों को मानदेय के साथ मोबाइल दिए जाने को लेकर दिया गया पत्रक

पंचायत सहायकों को मानदेय के साथ मोबाइल दिए जाने को लेकर दिया गया पत्रक

जखनिया

स्थानीय ब्लॉक के सभी पंचायत सहायक ब्लॉक अध्यक्ष नूरुल अंसारी की अध्यक्षता में मानदेय सहित मोबाइल उपकरण को लेकर एडीओ पंचायत को पत्रक दिया उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों के पास कोई संसाधन नहीं है जिसके माध्यम से वे सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना जैसे आयुष्मान कार्ड,एग्री स्टेक,फैमिली आईडी,फार्मर रजिस्ट्री,रेट्रो फीडिंग,जीरो पॉवर्टी की फीडिंग के कार्य को सुचारू रूप से संपादित कर सके जिसको लेकर सितंबर 2025 में सभी ग्राम पंचायत सहायकों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को पत्रक दिया था जिसमे सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात कही गई थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके अभाव में कार्य प्रभावित हो रहे हैं वही 16 से ज्यादा ऐसे पंचायत सहायक हैं जिनका 1 साल से ज्यादा का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है जिसको तत्काल मानदेय दिलाने का अनुरोध किया गया साथ ही कहा गया कि ग्राम पंचायत में वित्त से अन्य मदों का भुगतान प्रतिमाह किया जाता है लेकिन पंचायत सहायकों को मानदेय देने में ग्राम प्रधान व सचिव रुचि नहीं लेते जबकि पंचायत सहायकों को मात्र ₹6000 प्रति माह का मानदेय मिलता है और उनसे पूरे दिन कार्य कराए जाते हैं जिस पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार यादव ने कहा कि जल्द से जल्द पंचायत सहायकों को मानदेय दिलाया जाएगा साथ ही मोबाइल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button